{"_id":"60f5e4698ebc3e79b36d5637","slug":"water-logging-after-rain-in-moradabad-city-news-mbd396316988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैपटपुरा, रहमत नगर का बुरा हाल, गलियों में दो फीट तक भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैपटपुरा, रहमत नगर का बुरा हाल, गलियों में दो फीट तक भरा गंदा पानी
लाइनपार सूर्यनगर में जलभराव।अमर उजाला
- फोटो : CITY
Link Copied
मुरादाबाद। सोमवार हुई बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। सबसे बुरा हाल शहर के मोहल्ला पैपटपुरा, विकास नगर, जयंतीपुर आदि क्षेत्रों का रहा। यहां निकास अभाव में कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी कीचड़ के साथ सड़कों पर आ गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन की दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश ने शहर के कई स्थानों पर नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। मंडी समिति के पीछे स्थित मोहल्ला पैपटपुरा के अधिकांश मार्गों पर आधा फीट से एक फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा लाइनपार, रामलीला रोड, विकास नगर, सूर्यनगर, एकता कॉलोनी, मंडी समिति, जाहिद नगर, अनवार नगर, यूसुफ कॉलोनी, टीला, मियां कॉलोनी, जयंतीपुर, करूला, रहमतनगर गली नंबर छह समेत कई स्थानों पर जहां-तहां चोक नालियों के चलते बारिश का पानी नालियों की कीचड़ के साथ सड़क पर आ गया। जिससे इन स्थानों के रास्तों पर गंदगी और कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।