{"_id":"6a987e0c4c0649ab500716f0","slug":"water-levels-rise-in-kosi-access-to-three-villages-cut-off-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-984051-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोसी में बढ़ा पानी, तीन गांवों का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोसी में बढ़ा पानी, तीन गांवों का रास्ता बंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामनगर बैराज से मंगलवार को छोड़े गए 28583 क्यूसेक पानी और लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। मूंढापांडे क्षेत्र के रनियाठेर में सड़क पर ढाई फीट तक पानी बहने रहा है। इससे रनियाठेर समेत तीन गांवों का रास्ता बंद हो गया है।
मंगलवार की दोपहर रामनगर बैराज से 28583 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वहीं बुधवार को दिनभर बारिश होती रही। इसका असर दोपहर में मूंढापांडे क्षेत्र में देखने को मिला। कोसी का जलस्तर बढ़ गया। रनियाठेर में सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया के पास ढाई फीट पानी बहने लगा है। इससे रनियाठेर, गदई खेड़ा और हरपाल नगर गांव रास्ता बंद हो गया है। रनियाठेर निवासी ठाकुर अविनाश, सतेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के बाहर सड़क पर ढाई फीट तक पानी बह रहा है। इस कारण गदई खेड़ा, हरपालनगर, रनियाठेर गांव में आवाजाही बंद हो गई। यहां के लोगों को अब 25 किलोमीटर सैफनी होकर ब्लॉक मुख्यालय मूंढापांडे जाना होगा। हिरनखेड़ा निवासी सोनू ने बताया कि कोसी का पानी शाम पांच बजे उनके गांव में खाटू श्याम मंदिर के पास जैतपुर-विसाहट मार्ग पर बहने लगा। हरपाल नगर निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी का पानी खेतों में बह रहा है।
000
खेतों में हो रही कटान
मूंढापांडे। रामगंगा में पानी बढ़ने से रझेड़ा नदी उफना गई है। नदी लालाटीकर में खेतों को काट रही है। पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनका और उनके भाई साजिद, मुर्तजा, मुकेश, जसवंत, कृपाल के खेतों को नदी काट रही है। इसमें पेड़, धान, चारे बह गए। संवाद
विज्ञापन
00
- कोसी में पानी बढ़ने पर मूंढापांडे क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर गए थे। लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित गांवों में नाव भेजी जाएगी। - अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर