फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   water level of rivers increased

Moradabad News: नदियों का जलस्तर बढ़ा

Wed, 03 Sep 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
water level of rivers increased
कांठ। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण कांठ के खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। कांठ के खादर क्षेत्र से होकर गुजर रही रामगंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अभी पानी नदी से बाहर नहीं निकला है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे बारिश होती रही तो नदी फिर से उफना जाएगा। गोपालपुर, बहादरपुर खद्दर, दरियापुर, रफायतपुर, महदूद कलमी, हसनगढ़ी, मिश्रीपुर, बेगमपुर, राजीपुर खद्दर, पाइंदापुर, रामसराय, सलेमपुर, फजलाबाद, भंकरी गांवों के ग्रामीण नदी के जलस्तर को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो भारी नुकसान हो जाएगा। इधर छजलैट क्षेत्र में करूला और गांगन नदी का जलस्तर भी बारिश से बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed