फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water level of Ramganga continues to rise, Gagan stable

Moradabad News: रामगंगा के जलस्तर में वृदि्ध जारी, गागन स्थिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ramganga continues to rise, Gagan stable
मुरादाबाद। कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने और बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान की बढ़ रही रामगंगा में पिछले 24 घंटे में 73 सेमी पानी बढ़ा है। रामगंगा लाल निशान से 1.26 मीटर दूर है। जबकि गागन नदी का जलस्तर स्थिर है लेकिन कोसी नदी उफान पर है। खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

रामगंगा का जल स्तर मंगलवार को 188.61 मीटर था लेकिन बुधवार की शाम आठ बजे जलस्तर बढ़कर 189.34 मीटर पहुंच गया। रामगंगा नदी के खतरे का निशान 190.60 मीटर है। यह खतरे के निशान से करीब 1.26 मीटर नीचे हैं। इसी प्रकार गागन नदी का जलस्तर 190.70 की जगह मंगलवार को 191 मीटर तक हो गया था। बुधवार को भी गागन का जलस्तर स्थिर रहा। नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है।
विज्ञापन


बाढ़ खंड के अभियंताओं का कहना है कि पहाड़ से बरसात का पानी आ रहा है। कालागढ़ डैम से भी लगातार पानी छोड़े जाने के कारण रामगंगा में पानी बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने नदियों के जलस्तर बढ़ने के कारण 35 बाढ़ चौकियों और शेल्टर होम को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राकेश गंगवार का कहना है कि बारिश के पानी से रामगंगा और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दोनों नदियों की स्थिति पर नजर रख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

बुधवार को हुई हल्की बारिश

जिला प्रशासन के अनुसार मुरादाबाद शहर में हल्की बारिश होने के कारण 5.12 मीमी बारिश रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांठ में 19.83 मिमी , बिलारी में 5.58 मिमी और ठाकुरद्वारा में 5.8 मिमी बारिश हुई है।


00

चार संपर्क मार्गों से उतरा कोसी का पानी

मूंढापांडे। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से जैतपुर विसाहट, हिरनखेड़ा के पास, मूंढापांडे-रनियाठेर मार्ग पर हीरापुर, रनियाठेर, गदईखेड़ा गांव के पास पानी भर गया है। इस कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। उधर भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, भाकियू असली गुट के जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया, गन्ना चेयरमैन दुर्गपाल सिंह का कहना है कि जैतपुर विसाहट, हिरनखेड़ा, रजौड़ा कन्नरदेव, चककोहन कूं, हीरापुर, गदईखेड़ा, रनियाठेर में दूसरी बार बाढ़ का पानी आ गया है। एक बार बारिश का पानी भरने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। उधर रनियाठेर में बाढ़ का पानी भरने से कुशलपाल का घर सुबह घर भरभराकर गिर गया। इस दौरान मलबे में सामान दब कर नष्ट हो गए हैं। घटना के समय परिवार के सभी लोग बाहर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed