फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water kept flowing in vain due to tank overflow

Moradabad News: बस अड्डे पर टंकी ओवरफ्लो होने से व्यर्थ बहता रहा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Water kept flowing in vain due to tank overflow
मुरादाबाद। पीतलनगरी बस अड्डे पर पानी की टंकी बृहस्पतिवार को ओवरफ्लो हो गई। जिस वजह से दो घंटे पानी गिरता रहा और पानी की बर्बादी होती रही। यहां पर अधिकारियों के साथ तमाम कर्मचारी रहते है। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले की पीतलनगरी बस अड्डे से विभिन्न जगहों के लिए रोज 12 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर पानी की टंकी लगाई गई है। टंकी में पानी भरने के लिए आए दिन कर्मचारी मोटर चलाकर छोड़ देते हैं। जिस वजह से पानी टंकी से ओवरफ्लो होकर बहने लगता है। बृहस्पतिवार को 12 बजे टंकी से पानी फ्लो होकर बह रहा था। यहां पर कोई भी इसे बंद करने वाला नही था। जबकि बस अड्डे पर तमाम अधिकारी और कर्मचारी बैठे रहते हैं। लेकिन किसी का ध्यान पानी की टंकी ओर नहीं जाता है। आए दिन टंकी से पानी ओवरफ्लो होने से बर्बाद होता है। चालकों और परिचालकों का कहना है कि हर दूसरे दिन टंकी से पानी नीचे गिरता है। संबंधित कर्मचारी लापरवाह बने रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article