फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water from the Ramganga River has entered the low-lying areas of the Kanth Khadar region.

Moradabad News: कांठ के खादर क्षेत्र के निचले हिस्सों में घुसा रामगंगा नदी का पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Water from the Ramganga River has entered the low-lying areas of the Kanth Khadar region.
कांठ। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते कांठ के खादर क्षेत्र से होकर बह रही रामगंगा नदी का जलस्तर इस समय काफी बढ़ा हुआ है। नदी का पानी खादर क्षेत्र के निचले हिस्सों से होकर किसानों के खेतों तक पहुंच गया है। वहीं नदी के तेज बहाव से हो रहे कटान के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव महदूद कलमी हसनगढ़ी, राजीपुर खद्दर, गोपालपुर, बहादुरपुर खद्दर, दरियापुर, रफायतपुर, काजीपुरा व कमालपुरी आदि गांवों के किसान चिंतित हैं। मंगलवार शाम तक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। क्षेत्र में संभावित बाढ़ के मद्देनजर तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कांठ एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है। राजस्व कर्मचारियों को खादर क्षेत्र, विशेषकर बाढ़ प्रभावित संभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद करने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल खादर क्षेत्र में खतरे की स्थिति नहीं है। बारिश के कारण ही नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। उन्होंने खादर क्षेत्र के लोगों से अपील की कि नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कोई भी नदी के पास न जाए और न ही उसमें नहाने का प्रयास करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed