फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water fills pit dug for highway drain construction; access to 13 houses blocked.

Moradabad News: हाईवे पर नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा पानी, 13 घरों का रास्ता बंद

Fri, 10 Jul 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Water fills pit dug for highway drain construction; access to 13 houses blocked.
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे की फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए चल रहे निर्माण में नाला निर्माण के लिए असलेमपुर बस स्टैंड के पास गड्ढा खोदा गया था लेकिन सात माह बाद भी वहां नाले का निर्माण नहीं हो सका है। इससे दो गांव अस्लेमपुर और फोलादपुर के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव असलेमपुर के पूर्व प्रधान अली जान और फोलादपुर के पूर्व प्रधान रईस अहमद ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी ने खोदे गए गड्ढे में शीघ्र नाला निर्माण करने का आश्वासन दिया था लेकिन सात मह बाद भी नाले का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश के कारण अब गड्ढे में ज्यादा पानी भर गया है। खोदे। गड्ढे के दूसरी तरफ हर्षवर्धन सिंह, साबिर, आसिफ, जगबीर, फुरकान मंसूरी, युसूफ अंसारी, सुलेमान , मोहम्मद जान, शरीफ, दानिश, नन्हे सिंह, निजाम अली आदि के घर बने हुए हैं। भारी बारिश से वहां पानी भर गया है जिससे अब इन घरों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। गड्ढे में रात में बच्चों, लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। पूर्व प्रधान ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री पोर्टल, एसडीएम से भी इस समस्या के बारे में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई हुई है। सड़क निर्माण कंपनी आरसीएल के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने बताया कि शीघ्र वहां पर नाले का निर्माण किया जाएगा। दिसंबर 2026 तक कंपनी सड़क निर्माण का लगभग काम पूरा कर लेगी। इससे पहले वहां पर नाला निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed