फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water filled on railway track again, trains stopped running

Moradabad News: फिर रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, थमी ट्रेनों की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Water filled on railway track again, trains stopped running
मुरादाबाद। बारिश के कारण जलभराव से बुधवार को फिर ट्रेनों की रफ्तार थम गई। सुबह चार बजे से आठ बजे तक ट्रेनों को जगह जगह रोका गया। इसके कारण मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति, जनसाधारण, लखनऊ-चंडीगढ़, नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

रेलवे ने यार्ड में दो पंप लगाकर जलभराव की समस्या खत्म की। पांच घंटे तक पंप लगातार कार्य करते रहे। जलभराव की समस्या पर रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हम क्रॉस ड्रेनेज बनाने पर काम कर रहे हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि स्टेशन के आसपास के नालों के कारण भी यार्ड में पानी भरता है। इसे लेकर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से नगर निगम के साथ पत्राचार किया जाता रहा है। नालों की सफाई ठीक से होगी तो समस्या काफी कम हो जाएगी। डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि अलग अलग स्टेशनों पर जलभराव के स्थान चिह्नित किए गए हैं। हम नगर निगम के साथ भी समन्वय कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
14241 नौचंदी एक्सप्रेस
12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस
12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
15212 जननायक एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article