फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water filled on Moradabad-Lucknow railway track, many trains affected

Moradabad News: मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग पर भरा पानी, कई ट्रेनें प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Water filled on Moradabad-Lucknow railway track, many trains affected
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बारिश के कारण मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया। इसके कारण लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं। शाम छह बजे ट्रैक से पानी हटाए जाने के बाद रेल संचालन सुचारु हुआ। मुरादाबाद मंडल के रुड़की स्टेशन पर भी पानी भरने से जम्मू जाने वाली ट्रेनें लेट हुईं।
कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस (12317) सोमवार शाम को धंधेरा स्टेशन पर 40 मिनट खड़ी रही। (15011) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बिलपुर-पीतांबरपुर के बीच खड़ी रही। वहीं रुड़की स्टेशन पर पानी भरने के कारण ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचने में लेट हुई। डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड पर दिलावरनगर-रहीमाबाद के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था। इसके बाद मीरानपुर कटरा-बिलपुर के बीच सिग्नल फेल होने से ट्रेन लेट हुई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को रुड़की स्टेशन पर पानी भरने के कारण फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर लूप लाइन पर पानी भरा था, इसलिए ज्यादा ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं। जहां-जहां सिग्नल फेल हुए थे, वहां सुबह 9:30 बजे तक ठीक कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed