{"_id":"68911a698f280015f60064bc","slug":"water-filled-in-bhikanpur-power-substation-supply-remained-closed-for-12-hours-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109711-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भीकनपुर बिजली उपकेंद्र में भरा पानी, 12 घंटे बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भीकनपुर बिजली उपकेंद्र में भरा पानी, 12 घंटे बंद रही आपूर्ति
Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
कांठ। पानी की निकासी के लिए बना नाला आगे से बंद होने के कारण बारिश का पानी भीकनपुर बिजली उपकेंद्र में भर गया। जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे पानी निकालकर सीलन के सूखने पर करीब 12 घंटे के बाद आपूर्ति को सुचारू कराया।
छजलैट के गांव भीकनपुर स्थित 33/11 केवीए के बिजली उपकेंद्र के यार्ड, कंट्रोल रूम, केबिल ट्रेंच आदि में बारिश का पानी भर गया। जिस कारण करंट फैलने और नुकसान की आशंका को देखते हुए सोमवार की सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति को बंद करना पड़ा। पानी भरने की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता भी बिजली उपकेंद्र पहुंच गए। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे व्यवस्था कर पानी को निकाला। इसके बाद मशीनों के कक्षों को सूखने के बाद शाम बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। अवर अभियंता ने बताया कि भीकनपुर गांव का पानी निकलने के लिए जो नाला बना है वह आगे से बंद है। आगे पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण बिजली उपकेंद्र में पानी भर जाता है।