फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water filled at the venue of the Chief Minister's program, pumps were installed

Moradabad News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भरा पानी, पंप लगाए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Water filled at the venue of the Chief Minister's program, pumps were installed
बुद्वि विहार ईजीडे रोड पर जलभराव।अमर उजाला
मुरादाबाद। रातभर हुई बारिश के कारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल बुद्धिविहार में लबालब पानी भर गया है। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने कार्यक्रम स्थल से पानी निकालने के लिए तीन पंप लगवाए हैं। बालू की गाड़ियां खड़ी कराई हैं।
विज्ञापन

छह अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीडब्ल्यूडी ने शनिवार की रात मंच लगा दिया था लेकिन अभी पंडाल का काम बाकी था। रविवार की रात बारिश होने से मैदान पानी से लबालब हो गया है। पानी की निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने तीन पंप लगाए हैं। पानी सूखने के बाद मैदान को बालू से भर दिया जाएगा। बालू की गाड़ियां खड़ी कराई गई हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एमडी गंगवार और अजय कुमार की देखरेख में काम चल रहा है। अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने भी मौके का मुआयना किया। टेंट ठेकेदार का कहना है कि मंच का बाहरी हिस्सा तैयार हो गया है। आम जनता के लिए पंडाल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री अटल आवासीय योजना का लोकार्पण करने के लिए बिलारी पिपली स्थित अटल आवासीय विद्यालय को देखने के लिए पहले जाएंगे। मौसम ठीक रहा तो मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर सर्किट हाउस में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed