{"_id":"5a5e67544f1c1b7d268b4dde","slug":"water-dropped-out-from-petrol-pump-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकलने पर पेट्रोल पंप सील, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकलने पर पेट्रोल पंप सील, हंगामा
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल की जगह निकला पानी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। नोजल से पेट्रोल की जगह पानी आ रहा था। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पूर्ति विभाग को सूचना दी गई। पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने पेट्रोल पंप सील कर दिया।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रामपुर रोड पर एचपी फिलिंग सर्विस सेंटर है। मंगलवार सुबह से इस पंप की एक नोजल से पेट्रोल की जगह पानी आ रहा था। एक के बाद एक कई ग्राहकों ने इसकी शिकायत की। लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें धमकाकर लौटा दिया। भायपुर निवासी राशिद, चंद्र पाल, रवि चौहान, भूरा समेत पचास से ज्यादा लोग ऐसे सामने आए। जिन्होंने शिकायत की कि उनकी गाड़ी में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया है। राशिद और चंद्रपाल ने तो इसकी शिकायत मूंढापांडे थाने में की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कर्मचारी मौके से भाग गए। इसके बाद पूर्ति विभाग की टीम को सूचना दी गई। पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंट्रोल पंप सील कर दिया गया है। मूंढापांडे इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्ति विभाग की ओर अभी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। पेट्रोल पंप मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाइप फट जाने की वजह से नोजल से पानी आया था।