फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water does not reach Ward 2, situated at a higher elevation, with full pressure.

Moradabad News: ऊंचाई पर बसे वार्ड दो में पूरे प्रेशर से नहीं आता पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Water does not reach Ward 2, situated at a higher elevation, with full pressure.
बिलारी। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या दो रैली और ज्यारत चौक की आबादी ऊंचाई पर बसी होने की वजह से यहां पूरे प्रेशर के साथ घरों में पानी नहीं आ रहा है। मोहल्ले में टेढ़े विद्युत पोलों पर बिछे बंच केबल के जाल से हादसे की आशंका बनी रहती है। भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के बाद उखड़ी हुई सड़कों की मरम्मत के नाम पर लीपापोती की गई है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दो नगर के ऐतिहासिक रैली चौक से शुरू से होकर झंडा चौक और ज्यारत चौक तक होते हुए मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा और हरिजन आबादी के मोड़ तक फैला हुआ है। प्राचीन नागों वाला मंदिर, रायसत्ती मंदिर के पश्चिम का इलाका, बाड़ा चौक वाली मस्जिद, मढ़ी कोरियान मंदिर, शिव मंदिर धर्मशाला, साहू सुनील सहाय की कोठी आदि इलाका इसी वार्ड दो में आता है। लगभग 1500 वोटरों वाले इस वार्ड में विभिन्न जाति वर्गों के लोग रहते हैं। इस वार्ड को रैली चौक वाला वार्ड के रूप में पहचाना जाता है। नगरपालिका के नामित सभासद मनोज ठाकुर का घर भी इसी वार्ड में आता है ऐसी स्थिति में इस वार्ड की समस्याएं पालिका बोर्ड में उठाने के लिए दो सभासद हैं।
विज्ञापन


फोटो संख्या-01,02,03,04
---------

वार्ड दो की आबादी के अधिकतर घर ऊंचाई पर बसे हुए हैं इसलिए घरों में टंकी का पानी कम प्रेशर से आता है। वार्ड में बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए नगरपालिका को सबमर्सिबल पंप लगवाना चाहिए। वार्ड के कई चौराहों पर नागरिकों को ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर लगवाए जाएं- मोहम्मद जुनैद एडवोकेट, वार्ड दो
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-05

----------
वार्ड दो में खड़े कई पुराने विद्युत पोल बंच केबिल के वजन से टेढ़े हो गए हैं। विद्युत पोलों पर बंच केबल का जाल जैसा लगा हुआ है। कई विद्युत पोलों पर पुराना बंच केबल होने की वजह से कई बार स्पार्किंग होने पर चिंगारी उठने पर हादसा की आशंका बनी रहती है। नागरिकों की मांग के बाद भी टूटा बंच केबल ठीक नहीं कराया गया है- मोहम्मद निजामुद्दीन, वार्ड दो

फोटो संख्या-06
-------------
वार्ड दो में स्थित शिव मंदिर धर्मशाला के निकट लगे वाटर कूलर में पानी भरने के लिए कई माह से मोटर लगी हुई नहीं है। मोहल्ले के लोगों को वाटर कूलर का ऊपर का हिस्सा खोलकर पानी भरना पड़ता है। भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के बाद उखड़ी सड़कों की मरम्मत के नाम पर लीपापोती की गई है। वार्ड के अंदर की कई सड़कें ऊपर से चटकी हुई हैं। अरुण कोली, वार्ड दो
फोटो संख्या-07
-------------

वार्ड दो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं रहती है। सड़क के मोड़ पर जहां इंडिया मार्का हैंडपंप लगा हुआ है वहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगरपालिका का कूड़ा वाहन जब कूड़ा उठाकर ले जाता है तब बाद में पालिका का सफाई कर्मी आकर वार्ड में नालियों की सफाई करता है। शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जितेंद्र कोली, वार्ड दो


फोटो संख्या-08

----------------
मेरे वार्ड में चार सड़कें डलवाने के लिए पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित हो चुका है और धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। शीघ्र ही सड़कें बनना शुरू हो जाएंगी। इस वार्ड में अनेक व्यापारी भी रहते हैं। पालिका बोर्ड द्वारा जो गृहकर बढ़ाकर तीन गुना किया गया और यूजर चार्ज बढ़ाया गया है उसे हटाने के लिए पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित करा दिया है।- सुमित गुप्ता, सभासद, वार्ड दो
फोटो संख्या-09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed