फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water came on the roads of Rai Bhud and Majra Munimpur

Moradabad News: राई भूड़ और मजरा मुनीमपुर के रास्तों पर आया रामगंगा का पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Water came on the roads of Rai Bhud and Majra Munimpur
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राई भूड़ समेत 15 गांव को रामगंगा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए बनाए गए तटबंध को बृहस्पतिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने काट दिया, जिससे रामगंगा का पानी गांव राई भूड़ और मजरा मुनीमपुर जाने वाले रास्तों में भर गया है। साथ ही सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी किसानों की धान व गन्ना की फसल डूब गई।

राई भूड़ के ग्राम प्रधान भानुप्रताप सिंह ने रामगंगा नदी के पार के कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर के अज्ञात लोगों पर तटबंध को काटने का आरोप लगाया है। कहा कि हरेबली खो बैराज से 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने और कालागढ़ डैम से भी रामगंगा में लगातार पानी आने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते गांव दरियापुर के कुछ लोगों ने अपने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए तटबंध को कई जगह से काट दिया। जिससे राई भूड़ और मजरा मुनीमपुर गांव के रास्तों पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह ने एसडीएम अजय मिश्र को मामले की जानकारी दी है। जिस पर एसडीएम ने तटबंध को काटने की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

स्कूल के लिए निकले विद्यार्थी बीच रास्ते से ही लौटे
रास्तों में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को इधर-उधर जाने के लिए पानी से निकलना पड़ रहा है। उधर, रास्ते में पानी भर जाने के कारण स्कूल जाने के लिए निकले विद्यार्थियों को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी अज्ञात लोगों ने तटबंध को काटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed