फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Watchman of under construction factory dies in road accident

Moradabad News: निर्माणाधीन फैक्टरी के चौकीदार की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Watchman of under construction factory dies in road accident
अगवानपुर। कांठ रोड स्थित अगवानपुर में शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से निर्माणाधीन फैक्टरी के चौकीदार नन्हू सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद सिविल लाइंस पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

मऊ निवासी ठेकेदार सुलतान ने बताया कि अहलादपुर थाना बनियाठेर निवासी नन्हू सिंह(45) अगवानपुर स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में चौकीदारी था। शनिवार की रात चौकीदार राहुल और नन्हू फैक्टरी में मौजूद थे। नन्हू साथी राहुल से माचिस खरीदकर लाने की बात कहकर कांठ रोड की ओर चला गया। इसी दौरान पेपर मिल चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ओवरब्रिज की तरफ वाहन को लेकर भाग गया। सड़क पर चौकीदार को तड़पता देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर ने चौकीदार को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर चौकीदार बेटी सुनीता निवासी जेतिया कटघर और बहन क्रांति, भाई बुद्धसेन, सहित रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक और वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चौकीदार का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि अगवानपुर में बगैर नक्शा पास कराए शीशे की एक फैक्टरी बनाई जा रही थी। फैक्टरी पर एमडीए ने बुलडोजर चलवा दिया। एमडीए की कार्रवाई के बाद से निर्माणाधीन फैक्टरी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed