फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waste management not being carried out in hospitals; notices issued to five.

Moradabad News: अस्पतालों में ही नहीं हो रहा कचरा प्रबंधन, पांच को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Waste management not being carried out in hospitals; notices issued to five.
मुरादाबाद। शहर के अस्पतालों में कचरा प्रबंधन के दावे सिर्फ बातों तक सीमित हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निरीक्षण में इन दावों की पोल खुल गई। वहां पर मेडिकल वेस्ट और सामान्य कचरा एक ही डस्टबिन में फेंका जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर जिले के पांच अस्पतालों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित अस्पतालों से प्रतिदिन बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है। सभी अस्पतालों में इस कचरे को अलग-अलग करने (सेग्रीगेट) के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अस्पतालों द्वारा बायो मेडिकल कचरे को तय रंग-कोडित बैगों में सुरक्षित रखना होता है, लेकिन मरीजों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले अस्पतालों में ही कचरा प्रबंधन के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जब अस्पतालों में निरीक्षण किया गया तो वहां पर अलग-अलग डब्बों में कचरा मिलने के बजाय एक ही डब्बे में कचरा भरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि यह कर्मचारियों की सेहत के लिए भी खतरा होता है, क्योंकि जब कर्मचारी इस कचरे को अलग-अलग करते हैं तो उसमें समय अधिक लगता है। अन्य परेशानियों के साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत भी हो सकती है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डीके गुप्ता का कहना है कि मैसर्स याकूब हेल्थ केयर, मैसर्स शशि प्रभा, मैसर्स जीवन हॉस्पिटल, मैसर्स हर्ष नर्सिंग होम एंड मेटरनिटी सेंटर, मैसर्स जीवन ज्योति हॉस्पिटल को नोटिस दिए गए थे। इनसे कचरे को अलग-अलग न करने का कारण नोटिस दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed