फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warrant issued for five police personnel including the then in-charge of Majhola police station

मझोला थाने के तत्कालीन प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों के वारंट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Warrant issued for five police personnel including the then in-charge of Majhola police station
मुरादाबाद। नौ साल पुराने एक युवक को अवैध हिरासत में रखने के मामले में अदालत ने मझोला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। पुलिस कर्मियों को अदालत ने सोलह दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिए है।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2012 का है। मीरा गुप्ता नामक एक की महिला ने अपने अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता के जरिये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद प्रस्तुत किया था। जिसमें महिला ने बता था कि उसे बेटे को थाना मझोला की पुलिस जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी संजय सिंह ,सब इंस्पेक्टर बीएस यादव, कांस्टेबल महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह और अजय सिंह ने तीन दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखा। इस मामले में उस समय सीजेएम डा. राकेश कुमार नैन ने उक्त सभी आरोपियों को अदालत ने 19 मार्च 2012 में तलब किया था, लेकिन पुलिस कर्मी अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। वर्तमान में यह फाइल 17 नवंबर को पुन: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की अदालत में पेश हुई। जिसमें अदालत ने पांचों पुलिस कर्मियों के खिलाफ जरिये वारंट तलब किया है । अदालत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया है कि वह वारंट तामील कराते हुए आरोपियों को अदालत में 16 दिसंबर को पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed