फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warrant issued against actress Jaya Prada in objectionable comment case, hearing be held on September 12

आपत्तिजनक टिप्पणी केस: अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ वारंट जारी, मुरादाबाद कोर्ट में 12 सितंबर को होगी सुनवाई

Tue, 29 Aug 2023 07:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 07:03 PM IST
सार

वर्ष 2019 कटघर के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसमें जयप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। कार्यक्रम में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Warrant issued against actress Jaya Prada in objectionable comment case, hearing be held on September 12
जया प्रदा - फोटो : social media

विस्तार

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा बीमारी के कारण कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकी। उनके खिलाफ अदालत ने फिर से जमानती वारंट जारी कर 12 सितंबर को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सपा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डा. डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई लघु वाद न्यायाधीश मनिंदर सिंह की अदालत में की गई। इस मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर बतौर पीड़िता अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन उनके अधिवक्ता अभिषेक भटनागर ने जयाप्रदा की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया।


इसमें मेडिकल रिपोर्ट भी दाखिल की गई। अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 12 सितंबर को अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed