{"_id":"67b0e049f52894555e0bdb79","slug":"warrant-against-exporter-for-transaction-irregularities-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-584211-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लेनदेन की गड़बड़ी को लेकर निर्यातक के खिलाफ वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लेनदेन की गड़बड़ी को लेकर निर्यातक के खिलाफ वारंट
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की डिजाइनको एक्सपोर्ट फर्म के मालिकों के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किए हैं। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है 18 फरवरी तक तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।
सिविल लाइंस निवासी विकास जैन ने एक जून 2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दावा पेश किया था, जिसकी सुनवाई एडिशनल जेएससीसी में की जा रही है। वाद में कहा गया है कि उनके रिश्तेदार डिजाइनको के मालिक विनय गुप्ता, विभोर गुप्ता और विनीत गुप्ता ने अपने संबंधों का वास्ता देकर छह लाख रुपये व्यापार के लिए उधार मांगे थे।
रिश्तेदारी को देखते हुए विकास जैन ने 23 अप्रैल 2021 को छह लाख रुपये दे दिए थे। विकास जैन ने कुछ समय बाद अपने रुपये वापस मांगे तो तीनों भाइयों ने रुपये देने से मना कर दिया और झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर विकास जैन ने अदालत में दावा पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी विनय गुप्ता, विभोर गुप्ता और विनीत गुप्ता को अदालत में तलब किया था लेकिन अदालत से जारी समन को भी तीनों भाइयों ने दरकिनार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने शनिवार को गुप्ता बंधुओं के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी करते हुए थाना पुलिस को 18 फरवरी तक तीनों को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए। संवाद