फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warrant against builder for selling land with fake documents

Moradabad News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने में बिल्डर के खिलाफ वारंट

Fri, 21 Mar 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 21 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Warrant against builder for selling land with fake documents
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फर्जी कागजात के आधार पर जमीन बेचने के आरोप में अदालत के बिल्डर के खिलाफ वारंट जारी करते हुए मुकदमे में सुनवाई के लिए चार अप्रैल तारीख तय की है।
ठाकुरद्वारा थाने में सरकड़ा करीम निवासी पूर्व विधायक विजय यादव ने अदालत के आदेश पर 20 अक्तूबर 2021 मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह स्वदेशी कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हैं। कंपनी का मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर में इलेवन ऑर्चिड नाम से प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसमें मानसरोवर कॉलोनी निवासी अनिल तोमर, लाइनपार निवासी वीर पाल सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी की जमीन 7 मार्च 2020 को दो करोड़ 74 लाख 25 हजार रुपये में अपने अन्य साथियों अभिलेख कुमार, सौरभ गुप्ता, और नवनीत के साथ मिलकर बेच दी।
इसकी शिकायत पुलिस विभाग में भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाकुरद्वारा दीपांकर की अदालत सुनवाई की गई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने अनिल तोमर के खिलाफ आरोपपत्र अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

अदालत से कई बार समन जारी होने के बाद भी वह अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने आरोपी अनिल तोमर के खिलाफ वारंट जारी करते हुए सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तारीख लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed