फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   War of reservation: evacuees from their ward are looking for a place

आरक्षण का वार: अपने वार्ड से बेगाने हुए ढू़ढ़ रहे ठिकाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
War of reservation: evacuees from their ward are looking for a place
मुरादाबाद। नगर निगम के 70 वार्डों के निवर्तमान पार्षदों में से 22 ऐसे हैं जिनका खेल आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद बिगड़ गया है। वह चुनाव लड़े बिना ही अपने वार्ड के चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां बदले आरक्षण के कारण उनकी सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई है। ऐसे में अब वह अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि कुछ पास-पड़ोस के वार्ड से उम्मीदवार घोषित करने के लिए राजनीतिक दलों के चक्कर लगा रहे हैं। जहां आरक्षण अनुकूल है वहां के निवर्तमान पार्षद फिर से टिकट पाने के लिए राजनेताओं के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची के बाद 22 निवर्तमान पार्षद ऐसे हैं जिनके फिर से अपने वार्ड की नुमाइंदगी करने के मंसूबों पर पानी फिर गया है। वहीं मेयर समेत 10 निवर्तमान पार्षद ऐसे हैं जिनका आरक्षण नहीं बदला है। इन निवर्तमान पार्षदों समेत 33 निवर्तमान पार्षद ऐसे हैं जो बदले आरक्षण के बाद भी निकाय चुनाव में अपने वार्ड से ताल ठोक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सभी ढूंढ़ रहे ठिकाना
वार्ड-13 के निवर्तमान पार्षद संजय सक्सेना की गिनती निगम के बड़े भाजपा नेताओं में तो वार्ड-63 से निवर्तमान पार्षद सलीम वारसी की गिनती निगम में सपा के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है। यह दोनों नेता ऐसे हैं जो न सिर्फ स्वयं एक से अधिक बार पार्षद रह चुके हैं बल्कि दोनों की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। लेकिन बदले आरक्षण ने दोनों का खेल बिगाड़ दिया। वाड-13 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने के बाद संजय सक्सेना अब अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। बताया जाता है कि निगम में दखल बनाए रखने के लिए अब वह अपने वार्ड से जहां अपने एक करीबी अनुसूचित जाति के मित्र को चुनाव लड़ाना चाहते हैं वहीं पड़ोस के वार्ड से भी वह दावेदारी कर सकते हैं। वहीं सलीम वारसी का वार्ड-63 महिला के लिए आरक्षित हो गया है। जिस पर अब वह अपनी बेटी को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। उसकी दावेदारी भी पेश की हुई है। स्वयं भी पड़ोस के एक वार्ड से टिकट मांग रहे हैं। कमोवेश यही स्थिति आरक्षण के कारण अपने वार्ड से स्वयं चुनाव न लड़ पाने वालों की है।
000
इन वार्डों के निवर्तमान पार्षद अपने वार्डों से नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
वार्ड आरक्षण (2017) आरक्षण (2023)
वार्ड-2 पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति महिलावार्ड-5 अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
वार्ड-6 अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-8 अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
वार्ड-10 पिछड़ा वर्ग महिला अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-11 पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति
वार्ड-12 महिला अनुसूचित जाति
वार्ड-13 अनारक्षित अनुसूचित जाति
वार्ड-14 अनारक्षित अनुसूचित जाति
वार्ड-15 महिला पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-18 महिला पिछड़ा वर्ग
वार्ड-23 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-26 अनारक्षित महिला
वार्ड-27 अनारक्षित महिला
वार्ड-39 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-42 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
वार्ड- 55 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-61 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
वार्ड- 63 अनारक्षित महिला
वार्ड-69 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-70 पिछड़ा वर्ग महिला
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed