फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Walking villagers collided with Daggamar bus, seriously injured

पैदल चल रहे ग्रामीण को दिल्ली जाने वाली डग्गामार बस ने टक्कर मारी, गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Walking villagers collided with Daggamar bus, seriously injured
संभल। दिल्ली जा रही डग्गामार बस ने सड़क किनारे चल रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। इससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे करीब गांव बहट रसूलपुर निवासी हरिओम किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो बबराला की ओर से आई दिल्ली जाने वाली डग्गामार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे हरिओम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को रजपुरा सीएचसी भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन घायल को अलीगढ़ उपचार के लिए लेकर गए हैं। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed