फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wagon of goods train derailed in Dalpatpur yard after one hour re-boarded on track no effect on rail operation

मुरादाबाद: दलपतपुर यार्ड में मालगाड़ी का वैगन हुआ बेपटरी, एक घंटे बाद दोबारा चढ़ाया पटरी पर, रेल संचालन पर नहीं असर

Mon, 21 Feb 2022 11:05 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 11:05 PM IST
सार

रेल अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और एआरटी (एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन) के जरिये वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। एसीएम पीएस बघेल ने बताया कि दलतपुर यार्ड में मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया था।

विज्ञापन
Wagon of goods train derailed in Dalpatpur yard after one hour re-boarded on track no effect on rail operation
Train - फोटो : iStock

विस्तार

मुरादाबाद रेल मंडल के दलपतपुर यार्ड में सोमवार सुबह मालगाड़ी का पिछला वैगन पटरी से उतर गया। तेज झटका लगने पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और एआरटी के जरिये वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। करीब पौन घंटे बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई। हालांकि, इस दौरान रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह खाली मालगाड़ी मुरादाबाद से रामपुर की ओर जा रही थी। मुरादाबाद- लखनऊ रेल लाइन पर दलपतपुर यार्ड में मालगाड़ी रोक दी गई थी। किसी अन्य ट्रेन को पास कराना था। यहां करीब पौन घंटे मालगाड़ी खड़ी रही। ट्रेन पास कराने के बाद मालगाड़ी को भी रवाना किया गया। जैसे ही मालगाड़ी रवाना हुई। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी का पिछला वैगन (गार्ड का डिब्बा) पटरी से उतरा गया। तेज झटका लगने पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


रेल अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और एआरटी (एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन) के जरिये वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। एसीएम पीएस बघेल ने बताया कि दलतपुर यार्ड में मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया था। जिससे दोबारा पटरी पर चढ़ाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन का संचालन बाधित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed