{"_id":"5f7b981d8ebc3e9be83ad9bb","slug":"vulgur-message-and-video-sent-on-girl-facebook-account-city-news-mbd3650251176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के फेसबुक एकाउंट पर भेजे अश्लील मैसेज और वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के फेसबुक एकाउंट पर भेजे अश्लील मैसेज और वीडियो
Wed, 07 Oct 2020 10:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : सोशल मीडिया
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के फेसबुक खाते पर अश्लील मैसेज और वीडियो आ रहे हैं। जिससे युवती काफी परेशान है। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है।
मझोला के लाइन पार के एक मोहल्ले में रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि 30 जनवरी 2020 को मंडी समिति निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिजनों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से भी शिकायत की है। तीन माह से युवती अपने मायके में रह रही है।
युवती ने बताया कि फेसबुक पर उसका खाता है। इस पर सोमवार दोपहर से संदीप ठाकुर नाम से बने अकाउंट से लगातार अश्लील वीडियो और मैसेज आ रहे हैं। जिससे युवती और उसका परिवार काफी परेशान हैं। युवती ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने और बदनाम करने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित युवती अपनी मां और बहन को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी कार्यालय से युवती की तहरीर को साइबर सेल में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।