फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Seat: Voting on Sambhal Lok Sabha seat on 7th, polling parties left for Bilari-Kundraki

Sambhal Seat: संभल लोकसभा सीट पर सात को मतदान, बिलारी-कुंदरकी के रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Mon, 06 May 2024 11:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 11:22 AM IST
सार

संभल लोकसभा सीट पर सात मई यानी कल मतदान होगा। बिलारी और कुंदरकी विधानसभा के लिए मुरादाबाद से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। 

विज्ञापन
Sambhal Seat: Voting on Sambhal Lok Sabha seat on 7th, polling parties left for Bilari-Kundraki
मुरादाबाद से रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल लोकसभा क्षेत्र के लिए जिले के लिए बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान होगा। इसके लिए छह मई को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना की गई। मंडी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर वाहनों की व्यवस्था की तैयारी में प्रशासन रविवार को पूरे दिन जुटा रहा। डीएम-एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने मंडी समिति पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


संभल लोकसभा क्षेत्र में जिले की बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लिहाजा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 783 बूथों पर मतदान होगा। इसमें कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के 436 तथा बिलारी के 347 बूथों पर मतदान होगा। इन सभी बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए 783 पोलिंग पार्टियां सोमवार सुबह मंडी समिति से विभिन्न वाहनों के माध्यम से बूथों के लिए रवाना की गई। 
विज्ञापन


इसके लिए जिला प्रशासन ने 217 भारी वाहनों तथा 75 छोटे वाहनों को अधिग्रहीत किया है। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह और पीडी सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि अधिग्रहीत सभी वाहनों को तेल डलवाकर मंडी समिति में खड़ा करवाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडी ने बताया कि मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी समेत चार कार्मिकों को भेजा जाएगा। दस फीसदी कार्मिक रिजर्व में रखे जाएंगे। इस तरह करीब 3400 कार्मिकों को ड्यूटी के लिए मंडी समिति बुलाया गया है।

सोमवार सात बजे इन कार्मिकों को ईवीएम व अन्य अभिलेख के साथ वाहनों से बूथ के लिए रवाना किया गया। कार्मिकों को मौके पर मंडी स्थल पर ही अपने तैनाती वाले बूथ की जानकारी दी गई। इसके लिए ड्यूटी पर लगाए गए कार्मिकों को सुबह छह बजे से ही मंडी परिसर में बुलाया गया था। 

डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने भी रविवार मंडी समिति पहुंच कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ, पीडी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएसओ, आरटीओ व मंडी समिति सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विधानसभावार मतदाता और कार्मिक
विधानसभा कुंदरकी
कुल बूथ                    436
मतदान दल               436
कुल मतदाता             391438
सेक्टर मजिस्ट्रेट         39
जोनल मजिस्ट्रेट        04

विधानसभा बिलारी
कुल बूथ             347
मतदान दल        347
कुल मतदाता       358571
सेक्टर मजिस्ट्रेट    27
जोनल मजिस्ट्रेट    04

ईवीएम प्रोटोकॉल का करें पालन, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं निर्वाचन

डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना की ने लोक सभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ चुनाव कार्य में लगाए गए पुलिसकर्मियोें को ब्रीफ किया। इस मौके पर डीएम ने सभी पुलिस अधिकारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वह निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए।



साथ ही ईवीएम के प्रोटोकॉल का शतप्रतिशत अनुपालन हो इसको सुनिश्चित करें। ईवीएम की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर एसएसपी हेमराज मीना, एडीएम (प्रशासन) गुलाब चंद, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसपी ट्रैफिक के अलावा एसडीएम बिलारी समेत सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed