फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Volunteers organized a rally and informed about traffic rules.

Moradabad News: स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर यातायात नियमों की दी जानकारी

Mon, 19 Jan 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 19 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Volunteers organized a rally and informed about traffic rules.
कांठ। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र और छात्रा इकाइयों के स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने को जागरूक किया।
विज्ञापन


रविवार को पहले सत्र में दोनों इकाइयों की रैलियों को हरी झंड़ी दिखाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने रवाना किया। इस दौरान छात्रा इकाई की स्वयंसेविकाओं ने गुलड़िया और छात्र इकाई के स्वयंसेवकों ने ग्राम मौहड़ी हजरतपुर यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में लोगों को जागरूक किया। वाहन चालकों को रोक-रोक कर उन्हें हेलमेट पहनाए। दूसरे सत्र में विद्यालय में हुई बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल राघव ने कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्रा ध्यान दें कि जिनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, उन्हें वाहन नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं उपनिरीक्षक कमलदीप, ट्रैफिक पुलिस से कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल अक्षय उपाध्याय ने भी रासेयो स्वयंसेवकों का यातायात के नियमों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालक कक्षा 12 की धानी ढाका व आफिया परवीन ने किया। मौके पर पदम सिंह व ऊषा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed