फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Volunteers carried out a route march.

Moradabad News: स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Volunteers carried out a route march.
बिलारी। विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार दोपहर बाद बिलारी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। पथ संचलन के माध्यम से नगर में अनुशासन, संगठन, सामाजिक समरसता, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन




पथ संचलन की शुरुआत नगर में शाहबाद रोड स्थित पौड़ाखेड़ा मंदिर से हुई। पथ संचलन से पहले बौद्धिक सत्र हुआ। सत्र की अध्यक्षता रामरतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने की। सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलारी के प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उद्देश्य, कार्य पद्धति और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विजयदशमी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि पथ संचलन संगठन की एकजुटता, स्वयं सेवकों के अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रसारित होता है।
विज्ञापन




पथ संचलन नगर में निर्धारित सड़कों पर होता हुआ अंत में पौड़ाखेड़ा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयं सेवकों में राष्ट्र सेवा, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा दी गई। पथ संचलन में मुख्य रूप से आरएसएस के नगर संघ चालक विशाल क्वात्रा, नगर कार्यवाह जगपाल सिंह, नगर प्रचार प्रमुख विवेक चौधरी, नगर बौद्धिक प्रमुख विवेक सिंह, नगर सेवा प्रमुख विभोर पांडेय, नगर व्यवस्था प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह, नगर विद्यार्थी प्रमुख लक्ष्य अग्रवाल, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख विश्वजीत सिंह, नगर शारीरिक प्रमुख मोहर सिंह आदि रहे। पथ संचलन में आरएसएस स्वयं सेवकों के पीछे अनेक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed