{"_id":"6afe0fa3ed211cc85c00c402","slug":"volleyball-krypton-public-school-team-reaches-the-final-moradabad-news-c-354-1-mo11014-111340-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल : क्रिप्टन पब्लिक स्कूल की टीम पहुंची फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल : क्रिप्टन पब्लिक स्कूल की टीम पहुंची फाइनल में
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्रास सहोदय कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयीय अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल ने सेंट मैरी सिविल लाइंस को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। पहले सेट में सेंट मैरी ने 25-14 से जीत दर्ज की लेकिन क्रिप्टन की खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-11 और निर्णायक सेट 15-7 से जीत लिया। अब बृहस्पतिवार को फाइनल में क्रिप्टन का मुकाबला केसीएम स्कूल से होगा।
प्रतियोगिता में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल, विल्सोनिया स्कॉलर होम, ग्रीन मीडोज स्कूल, आर्यभट्ट, आरआरके पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट, सेंट मैरी सिविल लाइंस, केसीएम स्कूल और पीएमएस स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जादली ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का माध्यम बताया।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अनुज, विनय, नैतिक, आयुष, तुषार चौधरी ने जिम्मेदारी निभाई। संचालन आस्था और चांदनी कालरा ने किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य संगीता सिन्हा सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।