फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   voice sample will be checked

प्रिंसिपल की आवाज का नमूना लेगी पुलिस

Sat, 03 Oct 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 03 Oct 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपों से घिरे ठाकुरद्वारा के मुस्लिम इंटर कालेज के प्रिंसिपल नईम अहमद की आवाज का नमूना लिया जाएगा। पुलिस प्रिंसिपल की आवाज का नमूना लेने के बाद प्रिंसिपल और छात्रा की बातचीत के आडियो को जांच के लिए भेजेगी। इस आडियो में प्रिंसिपल को छात्रा के साथ अश्लील बातें करते हुए सुना गया था।
विज्ञापन



जिसके बाद छात्र भड़क गए थे और चार दिन पहले उन्होंने कालेज में तोड़फोड़ और बवाल किया था। ठाकुरद्वारा के मुस्लिम इंटर कालेज के प्रिंसिपल नईम अहमद पर कालेज की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। करीब डेढ़ महीना पहले प्रिंसिपल का एक आडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रिंसिपल अपने ही कालेज की कक्षा ग्यारह की एक छात्रा से अश्लील बातें कर रहा था। इसकी प्रतिक्रिया में कालेेज में छात्र भड़क गए थे।
विज्ञापन



प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर 29 सितंबर को छात्रों ने मुस्लिम कालेज में प्रिंसिपल पर हमला बोलकर हाथापाई की थी। प्रिंसिपल नईम अहमद तो जान बचाकर भाग गया था लेकिन छात्रों ने उसकी कार तोड़ दी थी, प्रिंसिपल आफिस में तोड़फोड़ के साथ ही छात्रों ने सड़क जाम करके प्रिंसिपल और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। इसके बाद प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन आरोपी प्रिंसिपल मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार है। पुलिस प्रिंसिपल की तलाश में छापामारी कर रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए साक्ष्य संकलन पर फोकस कर दिया है। इसके लिए प्रिंसिपल और छात्रा के बीच की बातचीत वाले आडियो को जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed