फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   VLTD not operational in six AC e-buses, registration halted

Moradabad News: छह एसी ई-बसों में वीएलटीडी चालू नहीं, पंजीकरण रुका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
VLTD not operational in six AC e-buses, registration halted
मुरादाबाद। छह एसी ई-बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से इन बसों का करीब 15 दिन से पंजीकरण रुका हुआ है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि वीएलटीडी चालू करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

कटघर स्थित वर्कशाप में 20 से अधिक एसी ई-बसें खड़ी हैं। इसमें से मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर चार एसी ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन निगम ने छह बसों के पंजीकरण के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से वीएलटीडी चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से पंजीकरण रुका है। बसों के रूट पर नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीनियर फोरमैन गजेंद्र सिंह का कहना है कि बसों में वीएलटीडी चालू करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। ई-बसों को चार्ज करने के लिए वर्कशाप में चार चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए दो ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। चार्जिंग प्वाइंट लगाने के बाद दिल्ली रूट पर ई-बसें और बढ़ा दी जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed