मुरादाबाद के कांठ में रुपयों के लेनदेन को लेकर नगर के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी विनीत कुमार (27) के सिर और गर्दन पर डंडे से वार कर बेहोश करने के बाद बेल्ट से गला घोटकर हत्या की गई थी।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में भी गला घोंटने की पुष्टि हुई थी। बिजनौर की नूरपुर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
कांठ का विनीत कुमार चार माह से हरिद्वार की एक कंपनी में काम कर रहा था। 25 जून को वह हरिद्वार से मुरादाबाद आया था और वह 26 जून को लापता हो गया था। दो जुलाई को विनीत की पत्नी राशि ने कांठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
चार जुलाई को परिजन नूरपुर थाने पहुंचे और वहां 27 जून को नहर में मिले शव की पहचान लापता विनीत कुमार पुत्र हरिओम जोशी निवासी घोसीपुरा कांठ के रूप में की थी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई थी।
2 of 7
विनीत और उसकी पत्नी
- फोटो : संवाद
मृतक के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा
इस मामले में मृतक के भाई रवि कुमार ने प्रिंस शर्मा निवासी नसीरपुर, विशाल शर्मा, अमन चंद्रा निवासी चौक बाजार, हरविंद्र और आकाश निवासी बेगमपुर थाना कांठ पर विनीत की रंजिशन हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाकर नूरपुर पुलिस को तहरीर दी थी।
3 of 7
मुरादाबाद विनीत मर्डर केस का खुलासा
- फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, जांच में भी इन्हीं के नाम प्रकाश में आए थे। जिस पर नूरपुर पुलिस ने प्रिंस शर्मा, विशाल शर्मा, हरविंद्र और आकाश को गिरफ्तार कर एक कार भी कब्जे में लिया था।
4 of 7
मुरादाबाद विनीत मर्डर केस का खुलासा
- फोटो : संवाद
पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया
रविवार को नूरपुर पुलिस ने विनीत हत्याकांड का खुलासा करते हुए गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार पांचवें आरोपी अमन चंद्रा की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।
5 of 7
मुरादाबाद विनीत मर्डर केस
- फोटो : संवाद
विशाल और विनीत के बीच था रुपयों के लेनदेन का विवाद
नूरपुर पुलिस के अनुसार, विनीत की हत्या रुपयों के लेनदेन को लेकर की गई थी। विशाल और विनीत कुमार में रुपयों के लेनदेन का विवाद था। साथ ही विशाल के दोस्त प्रिंस शर्मा के ट्रस्ट हिंदू फ्रीडम फंड में भी विनीत पहले मैनेंजर रहा था, जिस पर प्रिंस का भी विनीत से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था।