फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers upset over waterlogging in Taharpur stage protest

Moradabad News: ताहरपुर में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 22 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over waterlogging in Taharpur stage protest
मैनाठेर (मुरादाबाद)। गांव ताहरपुर के मोहल्ला कटघर अव्वल में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाला निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन नाले का निर्माण नहीं कराया गया। इससे गांव का गंदा पानी सड़कों पर ही जमा हो गया। जलभराव के चलते स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नाला न होने से घरों और गलियों का पानी सीधे सड़क पर भर जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब सड़क कच्ची थी, तब पानी मुख्य मार्ग की ओर निकल जाता था, लेकिन पक्की सड़क बनने के बाद जलनिकासी पूरी तरह बंद हो गई है। मोहल्ले में बेचा, इरफान, ज़ीशान, गुफरान, शाकिर, साजिद सहित कई परिवार लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। जलभराव के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। तीन माह पूर्व गांव निवासी अंजार पानी में फिसलकर गिरकर घायल हो गए थे। वहीं 70 वर्षीय हदीसा भी जलभराव की वजह से गिर गई थीं, जिससे उनका हाथ टूट गया था। जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन में शाकिर, राबिसा, किशबरी, नाजरीन, सायबा, रेहाना, इरफान, आकिल, ज़ीशान, बेचा, अंजार, अंतार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed