फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers told the officials about the problems of ration and electricity

Moradabad News: ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताईं राशन और बिजली की समस्याएं

Sat, 05 Apr 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 05 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers told the officials about the problems of ration and electricity
बिलारी। ब्लॉक के खानपुर और करसरा गांव में पंचायत सचिवालय पर पंचायतीराज विभाग की ओर से शुक्रवार दोपहर ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान जहां बीडीओ ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं वहीं ग्रामीणों ने राशन न मिलने और पूरी बिजली न मिलने की समस्याएं अधिकारियों को बताईं।
विज्ञापन

खानपुर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचे खंड विकास अधिकारी नरेशपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामों में रहने वाले विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीडीओ ने ग्रामीणों को आवास योजना का लाभ लेने के नए मानक और राशन कार्ड बनाने के नए मानक के बारे में जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्रत्येक गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए। मनरेगा योजना के जाॅब कार्ड धारक मजदूरों को हर हाल में काम दिलाया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता और शीघ्रता का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

यहां ग्रामीणों ने राशन कोटेदार द्वारा राशन कार्ड के बदले दिए जाने वाले निर्धारित खाद्यान्न में कटौती करने, पंचायत सचिवालय में बना शौचालय टूटा होने, देहात के फीडर को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली न मिलने की समस्या अधिकारियों को बताई। यहां ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भूरे सिंह तथा संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल सिंह ने किया। चौपाल में एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह और एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह ने भी विचार रखे। करसरा गांव में पंचायत सचिवालय पर आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचे एडीओ सहकारिता अनिल कुमार त्रिपाठी ने पहले तो ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताईं बाद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नेम सिंह और संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी फिरोज आलम ने किया। यहां चौपाल में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, समूह सखी और आशा वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed