{"_id":"6987a5ce1f89cda80109bbe6","slug":"villagers-staged-a-symbolic-gherao-of-the-sp-mla-over-public-problems-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-110815-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीणों ने जन समस्याओं को लेकर सपा विधायक का किया सांकेतिक घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीणों ने जन समस्याओं को लेकर सपा विधायक का किया सांकेतिक घेराव
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में ग्रामीणों का हाल जानने पहुंचे सपा विधायक का ग्रामीणों ने जनसमस्याओं को लेकर सांकेतिक घेराव कर रोष जताया। सपा विधायक ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और उनकी सभी समस्याओं के स्थायी समाधान का भरोसा दिया।
सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने पहले तो अपने पैतृक गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर के कब्रिस्तान में अपने दिवंगत विधायक पिता मोहम्मद इरफान की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ी। इसके बाद में सपा विधायक मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव की अक्सा मस्जिद पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मोहम्मद नफीस पाशा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी परेशानियों और कई सरकारी विभागों की समस्याओं को लेकर सांकेतिक घेराव किया।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव की आबादी के निकट के तालाब पानी से ओवरफ्लो हो रहा है। बारिश के मौसम में रास्तों पर जलभराव हो जाता है। आबादी के निकट के तालाबों से जंगल के तालाबों तक पानी निकासी के लिए नाला बनवाकर स्थायी समाधान किया जाए। राजस्व विभाग द्वारा अभी तक मकान के स्वामित्व संबंधी घरोनी नामक अभिलेख का वितरण अधिकतर ग्रामीणों को नहीं किया गया है। गांव में विशेष शिविर लगवाकर घरोनी का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
सपा विधायक के साथ उनके चाचा सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान भी थे। इस अवसर पर मोहम्मद नफीस पाशा, मसरुर हुसैन, सऊद अख्तर, नजाकत हुसैन, हाजी अकरम हुसैन, हाजी लियाकत हुसैन,डा.नबील अहमद, डा.आरिफ हुसैन, हाजी आदिल हुसैन, रफीक सलमानी, मोहम्मद गालिब, मोहम्मद जान मलिक,मोहम्मद मुस्लिम कस्सार, मोहम्मद हारुन, कल्लू हुसैन पाशा आदि मुख्य थे।
गांव के सार्वजनिक चौराहे पर लाइट और प्याऊ लगवाने की उठाई मांग
ग्रामीणाें ने सपा विधायक से गांव के सार्वजनिक चौराहे पर लाइट और पेयजल प्याऊ लगवाने तथा आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव के परिषद कंपोजिट विद्यालय तक की टूटी सड़क ठीक कराई जाए। सपा विधायक ने ग्रामीणों को यह कहकर शांत किया कि मोहम्मद इब्राहीमपुर उनका पैतृक गांव है। इस गांव को आदर्श बनाने के लिए प्रदेश शासन से विशेष बजट स्वीकृत कराएंगे। विधायक फहीम इरफान ने ग्रामीणों की अन्य सभी समस्याओं का भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।