फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers' grievances echoed at the *chaupal*.

Moradabad News: चौपाल में गूंजीं ग्रामीणों की समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers' grievances echoed at the *chaupal*.
सुरजन नगर। जनकल्याण एवं जन-जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरजन नगर में रात्रि चौपाल लगाई गई। इसमें ग्रामीणों, किसानों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। चौपाल में ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोघर में महिला चिकित्सक और 24 घंटे स्वास्थ्य केंद में चिकित्सकों के मिलने की मांग की। राजकीय पशु चिकित्सालय में खाली चिकित्सक के पद शीघ्र पशु चिकित्सक भेजने की मांग की। सुरजननगर- ठाकुरद्वारा मार्ग को बनवाने की मांग की। विद्युत आपूर्ति की समस्या को भी मुद्दा उठाया। किसानों का कहना था कि वर्तमान समय में धान, गन्ना एवं पशुओं के चारे की फसल को पानी की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति और कम वोल्टेज के चलते फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। पुलिस चौकी के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक करने की मौखिक मांग की। ग्रामीणों ने नहरों में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ने का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों और ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा तथा विद्युत एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि चौपाल में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed