फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   villagers found roadways bus on village road

एक्सक्लूसिव: ग्रामीणों को गांव की सड़क पर ही मिलेगी रोडवेज बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
villagers found roadways bus on village road
मुरादाबाद। परिवहन निगम गांवों से महानगरों को जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। अब मुरादाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके गांव की सड़क पर ही रोडवेज बस मिल सकेगी। क्षेत्र के वे गांव जो शहरों के पास होते हुए भी रोडवेज से नहीं जुडे़ हैं और वहां सड़कें भी अच्छी हैं, उन गावों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जल्द ही गांव के लोगों को बस पकड़ने शहर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने रीजन में आने वाले कुछ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को गांवों की सड़कों व आस पास की स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि किस रूट पर किन किन गांवों को सुविधा मिल सकेगी यह रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। आरएम ने बताया कि पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों के चलते गांवों की स्थिति सुधरी है। आज भी कुछ गांव ऐसे हैं जहां अच्छी सड़क व कनेक्टिविटी के अन्य स्त्रोत हैं। लेकिन वहां के ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए आस पास के शहर में जाना पड़ता है। उन गांवों में सड़कों की स्थिति व अन्य चीजों का निरीक्षण एआरएम स्तर से किया जाएगा। इसके बाद एआरएम, आरएम को रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुरादाबाद रीजन में बिजनौर डिपो व चांदपुर डिपो के अंतर्गत आने वाले गांवों की स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed