फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers accuse doctor of attempting to take possession

मंदिर और शमशान के रास्ते पर कब्जे के प्रयास की सूचना पर पहुंची पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers accuse doctor of attempting to take possession
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भटवाली में मंदिर और श्मशान पर जाने वाले रास्ते को बंद किए के विरोध में ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामला शांत कराकर रास्ता खुलवा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के गोकुल विहार निवासी डा. राजकमल गुप्ता की भटावली में जमीन खरीद है। बताया जा रहा है कि इस जमीन के पास ही मंदिर और श्मशान को जाने वाला रास्ता है। आरोप है कि शुक्रवार को गेट लगाने के लिए यहां पिलर खड़े कर दिए थे। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी और एएसपी अनिल कुमार यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि यहां गेट लग जाने से मंदिर और श्मशान का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। ग्रामीण भी अपने खेतों पर नहीं जा सकेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लिखित में समझौता करा दिया गया है। अब रास्ता बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया है।
अनिल यादव, एएसपी
प्रशासन से अनुमति लेकर गेट लगा रहे थे। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। अब लिखित में समझौता हुआ है कि ये अब आम रास्ता नहीं रहेगा। मंदिर, शमशान और खेतों पर जाने के लिए ग्रामीण इस्तेमाल करेंगे। कोई अन्य व्यक्ति इस रास्ता इस्तेमाल नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. राज कमल गुप्ता
अब रास्ता बंद नहीं होगा। अधिकारियों ने समझौता करा दिया है। मंदिर, शमशान और खेतों पर जाने के लिए रास्ता खुला रहेगा।
रण सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed