फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   villager murdered a woman and suicide

महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर ग्रामीण ने गोली मारकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
villager murdered a woman and suicide
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र के ईशागढ़ चौराहे पर एक ग्रामीण ने पड़ोसी महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजन अभी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मैनाठेर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद संभल मार्ग पर स्थित ईशागढ़ चौराहे पर जयपाल जाटव (45) और बिंटू का मकान आसपास है। बताया जा रहा है कि जयपाल की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एक बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में रहती है। जयपाल अकेला ही रहता था। बुधवार शाम करीब चार बजे बिंटू घर से बाहर गया था। उसकी पत्नी प्रवेश देवी (35) घर में बच्चों के साथ थी। इसी दौरान जयपाल महिला के घर में पहुंच गया और उसने प्रवेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन भी घर आ गए। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। ग्रामीण महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच आरोपी जयपाल ने अपने घर में खुद को तमंचे से गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है। परिजन अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। देर रात महिला के भाई की तहरीर पर मैनाठेर थाने में मृतक जयपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed