फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Village heads and farmers should unite and strengthen the organization: Rakesh Tikait

प्रधान और किसान एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं : राकेश टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Village heads and farmers should unite and strengthen the organization: Rakesh Tikait
बिलारी में प्रधान किसान एकता समहासम्मेलन में मंचासीन भाकियू और प्रधान संगठन पदा​धिकारी-संवाद
बिलारी (मुरादाबाद)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधान और किसान एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा अपनी ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। देश के कई राज्यों में प्रधानों ने अपने प्रयासों से जो गांव मॉडल और आर्गेनिक बनाए हैं, उन्हें दूसरे क्षेत्र के लोग देखने जाते हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिलारी के गांव ढकिया नरू में 51 फीट ऊंची प्रतिमा वाले चौधरी चरण सिंह स्मारक स्थल पर मंगलवार दोपहर ग्राम प्रधान संगठन की ओर से प्रधान किसान एकता महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और उनकी पूरी कमेटी गांव के साथ अपने स्कूल को भी मॉडल बनाएं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि बच्चों के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के माहौल में प्रधान पद प्रत्याशी ज्यादा खर्चे न करें। किसी तरह के नशे को बढ़ावा न देते हुए नशाखोरी को जड़ से खत्म करें। ग्रामीण युवा अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें, झगड़ों से बचें। उन्होंने कहा कि प्रधान, किसान या शिक्षक अपने संगठनों को मजबूत बनाएं। राकेश टिकैत ने अपनी भाषा में रीजन और सीजन पर भी ध्यान देने को कहा। कहा कि केंद्र सरकार ने भी मोटे अनाज को लेकर नीति बनाई है। महासम्मेलन की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के पूर्वी यूपी के अध्यक्ष घनश्याम यादव और संचालन प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर पूर्व प्रधान हरोरा ने किया।
विज्ञापन

किसान संगठन का साथ मिलने से ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी : जितेंद्र सिंह
ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसान संगठन का साथ मिलने से देश भर में ग्राम पंचायतें भी मजबूत होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रधानों की जायज मांगों को सरकार से पूरा कराने में भाकियू टिकैत का पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सम्मेलन में इनकी रही उपस्थिति
बिलारी। ढकिया नरू गांव में चौधरी चरण सिंह स्मारक स्थल पर आयोजित हुए प्रधान किसान एकता महासम्मेलन में प्रधान संगठन और भाकियू टिकैत के अनेक प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में मंचासीन रहे। भाकियू टिकैत से प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामवीर यादव, चौधरी ऋषिपाल सिंह, रनवीर यादव, महावीर यादव, माजिद हुसैन अंसारी, प्रेमपाल सिंह, आशु बालियान और अभिनव चौधरी आदि रहे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन से ग्वालकृष्ण यादव जौनपुर, धर्मवीर सिंह हाथरस, राजीव सिंह फर्रुखाबाद, मनीराम मौर्य श्रावस्ती, गौरव सिंह अमेठी, श्याम विहारी यादव सोनभद्र, देवेंद्र सिंह चौहान मऊ, रनवीर सिंह यादव मुरादाबाद आदि जिलाध्यक्ष मंचासीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed