फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vikas murder: Elder son is jail, younger one was shot death... Family members said - Police is careless

विकास हत्याकांड: बड़ा बेटा जेल में बंद, छोटे को गोली मार मौत के घाट उतारा.. परिजन बोले- पुलिस के चलते गई जान

Mon, 20 May 2024 01:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 01:46 PM IST
सार

मुरादाबाद में तीन दिन से लापता विकास यादव का पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास के गायब होने के तुरंत बाद उन्होंने पूरी जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन
Vikas murder: Elder son is jail, younger one was shot death... Family members said - Police is careless
मुरादाबाद में बेटे की हत्या के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

लापता विकास यादव की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस लापरवाही बरतती रही। इसी कारण उसके बेटे की जान चली गई। ये आरोप पिता संतोष यादव ने रोते हुए लगाया। पिता संतोष यादव ने कहना था कि उसका बेटा विकास एक फर्म में नौकरी करता था। 16 मई को उसके बेटे को मोहित यादव और सचिन घर से बुलाकर उसे ले गए थे।

विज्ञापन


दूसरे दिन उसने थाने में तहरीर देने के बाद बताया कि उसके बेटे को दोस्त बुलाकर ले गए हैं। फिर भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। उसके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने भरोसा दिया था कि इस मामले में कार्रवाई करेंगे, लेकिन शनिवार की रात लाश मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


अभी  उसका बड़ा बेटा सुभाष जेल में बंद है। कुछ लोगों ने उसे फंसा दिया है। अंशुमन उर्फ काके की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। इसी मामले में उसका बड़ा बेटा जेल में बंद है। अंशुमन के भाई अनिरुद्ध ने खून का बदला खून से लेने की धमकी दी थी। उसने ही बेटे की हत्या को अंजाम दिया है। अब उसके पास कुछ नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीतल नगरी में गैंग करती है काम, तीन हत्याएं हो चुकी

विकास के चाचा विजय पाल यादव ने बताया कि उसके भतीजे की अनिरुद्ध से रंजिश थी। अनिरुद्ध हफ्ता वसूली और लूटपाट कराता है। गिरफ्तार मोहित उसके भतीजे विकास को घर से रात दस बजे बुलाकर ले गया था। पुलिस को नाम बताने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और 38 घंटे के बाद भतीजे का शव बरामद हुआ।


पीतलनगरी मे 25 युवकों का एक गैंग लूट और हफ्ता वसूली का काम करता है।  पुलिस का इस गिरोह पर कोई अंकुश नहीं है। यह गिरोह फैक्टरियों से हफ्ता वसूली करता है। लूटपाट भी करता है। तीन साल में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इसमें पहले सत्येंद्र ठाकुर और अंशुमन उर्फ काके की पहले हत्या हो चुकी है।

काके भी आपराधिक कार्य करता था। पुलिस को अनिरुद्ध के गिरोह पर अंकुश लगाना चाहिए। आरोप लगाया कि विकास को अनिरुद्ध ने गोली मारी थी। पुलिस की ढिलाई के चलते ये घटनाएं हो रही हैं। अभी इस गिरोह से लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। 

चंद रुपये के लिए दोस्त ने कराई विकास की हत्या 

पुलिस की जांच से पता चला कि चंद रुपये के लिए दोस्त मोहित यादव ने अपने दोस्त विकास यादव की हत्या कराई। मोहित ने अपने दोस्त सचिन को शामिल किया। सचिन ने बताया कि मोहित को काम होने के बाद अनिरुद्ध ने पैसा देने का वादा किया था। दोस्ती पैसे पर बिक गई। यदि सच्ची दोस्ती रहती तो पैसे पर नहीं बिकती और विकास की जान नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed