फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vijayanagar is facing the brunt of waterlogging without rain, drains are in a bad condition.

Moradabad News: बिन बारिश के जलभराव का दंश झेल रहा विजयनगर, बदहाल पड़ी हैं नालियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Vijayanagar is facing the brunt of waterlogging without rain, drains are in a bad condition.
मुरादाबाद। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा वार्ड संख्या-21 लाजपतनगर के विजयनगर मोहल्ले के लोग भुगत रहे हैं। यहां महीनों से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं और उसका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कई बार नाले का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच चुका है। यहां पर रहने वाले लोगों में निगम के खिलाफ आक्रोश भी भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि टैक्स देने के बाद भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले में करीब 20-25 घर ऐसे हैं जो रेलवे लाइन के पास बने हुए हैं। इन घरों के सामने से नालियां गुजर रहीं है जो गंदगी से भरी हुई हैं। दुर्गंध इतनी तेज है कि लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। दरवाजे-खिड़कियां तक लोग बंद रखते हैं। जब यह नाला चोक होता है तो गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है जिससे लोग घरों में कैद होकर ही रह जाते हैं। वहीं गली में भी नालियां चोक पड़ी हुई हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों में मेहमान तक आने से कतराने लगे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सड़क पर गुजरते हैं तो हमेशा फिसलने या गिरने का डर बना रहता है। स्थानीय निवासी अजय, मोहन और सचिन का कहना है कि बिन बारिश ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मुताबिक कई दफा शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन न तो पार्षद मौके पर पहुंचे और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुध ली। इसी मार्ग पर यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का सेंटर भी है जिसके कर्मचारी भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन



क्या बोले स्थानीय निवासी
- महीनों से नाली की सफाई नहीं हुई है। नाले का पानी ओवरफ्लो होकर घर में आ जाता है। हमारी जिंदगी दूभर हो गई है। कोई देखने-सुनने वाला नहीं है। लाइन में करीब 20-25 घर हैं सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं। किसी की कोई जिम्मेदारी ही नहीं है। - मीना भटनागर
विज्ञापन
विज्ञापन

- लंबे समय से यह परेशानी बनी हुई है। जिम्मेदारों की आंखें बंद है। हम इसी समस्या के बीच रहने को मजबूर हैं। गली में नाली का पानी भरा रहता है। हमारे घर कोई मेहमान तक नहीं आ पाता है। मालूम नहीं क्यों इतनी लापरवाही हो रही है। - गजेंद्र कुमार गुप्ता
- हम इस समस्या से तंग आ चुके हैं। आगामी कोई भी चुनाव हो हम सबक सिखाएंगे। वोट लेने वालों की कोई जवाबदेही है भी की नहीं। हम किन परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं इसका अंदाजा किसी को भी नहीं है। - आशीष सक्सेना
- चुनाव के बाद न तो पार्षद मोहल्ले में आए न ही कोई जनप्रतिनिधि। हमारी याद केवल चुनाव में आती है। मोहल्ले में सफाई का कार्य क्यों नहीं होना चाहिए। हमारे बच्चे किस तरह से स्कूल जा रहे हैं और किन समस्याओं का हमें सामना करना पड़ रहा है किसी को कोई परवाह नहीं है। - विजय कुमार
एक नहीं न जाने कितनी बार शिकायतें की जा चुकी हैं। नालियां हमेशा ही चोक रहती हैं। बारिश के दिनों में घुटनों तक पानी भरा रहता है। हमारे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सब घरों में कैद होकर रह जाते हैं। सुनील कुमार
- न कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है और न ही सफाई होती है। सड़क पर नालियों का गंदा पानी जमा रहता है और हमें घर से निकलना तक मुश्किल होता है। गाड़ियों के टायर भी खराब हो रहे हैं। सड़क भी नहीं बनी हुई है न ही नालियों की हालत सही है। - चंपा


वर्जन
समस्या की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को विजयनगर में टीम भेजूंगा और सफाई का कार्य सुनिश्चित कराऊंगा। शहर को स्वच्छ बनाने का ही हमने संकल्प लिया हुआ है। - विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed