{"_id":"615882868ebc3e62a314efba","slug":"video-viral-of-sp-leader-crying-while-hugging-mahatma-gandhi-statue-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए सपा नेता का वीडियो वायरल, हंसते दिखाई दे रहे हैं कुछ कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए सपा नेता का वीडियो वायरल, हंसते दिखाई दे रहे हैं कुछ कार्यकर्ता
Sat, 02 Oct 2021 09:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:34 PM IST
सार
सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गालिब खां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में कुछ कार्यकर्ता हंसते दिखाई दे रहे हैं
विज्ञापन
प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए सपा नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गालिब खां का महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ कार्यकर्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष को रोता देखकर मुस्कुरा रहे हैं तो कुछ हंसकर इधर-उधर जा रहे हैं।
इससे जाहिर हो रहा है कि या तो वीडियो नाट्कीय तरीके से बनाई जा रही है या कार्यकर्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष के दर्द को समझ नहीं रहे। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स नाटक करने की बात कह रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष का पिछले वर्ष का रोने का वीडियो सामने आ गया है। जिसमें फिरोज खां चंदौसी में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोए थे। तब भी सपाइयों का काफी मजाक बना था। अब पूर्व जिला उपाध्यक्ष का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोते नजर आ रहे हैं।