फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video of leopard sitting inside tubewell shed goes viral; panic ensues.

Moradabad News: नलकूप की कोठरी बैठे तेंदुए की वीडियो वायरल, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Video of leopard sitting inside tubewell shed goes viral; panic ensues.
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव छज्जा नंगला में सोमवार की रात तेंदुआ नलकूप की कोठरी पर चढ़कर बैठ गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण ने कार रोकी तो तेंदुआ छलांग लगाकर भाग गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों को जागरूक किया है।
विज्ञापन

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव छज्जा नंगला निवासी संजीव चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात उनका बेटा तनुष चौधरी कार से घर आ रहा था। रास्ते में नहर की पुलिया से पहले छज्जा नंगला निवासी प्रदीप के नलकूप की छत पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। बेटे ने कार रोककर कोठरी पर बैठे तेंदुए की वीडियो बना ली। कार की लाइट देखकर तेंदुआ कोठरी की छत पर घूमने लगा और बाद में छलांग लगाकर नहर की पुलिया की तरफ चला गया। तनुष ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। बाद में गांव निवासी संजीव चौधरी ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश की। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया। इधर यहां तेंदुए दिखाई देने से छज्जा नंगला, अकबरपुर सिहाली, ढाकी, शेखूपुरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले काफी दिन से छज्जा नंगला के आसपास तेंदुआ दिखाई देता रहा है।
विज्ञापन


...फोटो सं. 13, 14, 15, 16
-- गोविंदपुर ज्ञानपुर में तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा
कांठ। क्षेत्र गांव गोविंदपुर ज्ञानपुर में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने यहां एक साथ कई तेंदुए दिखाई देने का दावा किया था। उनका कहना था कि तेंदुए किसानों के पशुओं के पीछे भी दौड़े थे। जिस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर पिंजरा लगवाने की मांग की थी। वन विभाग ने कई दिन पहले गांव में पिंजरा लाकर रख दिया था। सही लोकेशन नहीं मिलने के कारण पिंजरा नहीं लगाया जा सका था। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने सही लोकेशन को तलाश कर एक खेत में लगा दिया है, इस पिंजरे में टीम की निगरानी में चारा भी बांधा गया है। दूसरी ओर क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम और कुरी रवाना में भी कई दिन से पिंजरे लगे हुए हैं, लेकिन इनमें अभी तक तेंदुए नहीं आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...फोटो सं. 17
छज्जा नंगला गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर टीम ने मौका मुआयना किया है। ग्रामीणों और किसानों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं गोविंदपुर ज्ञानपुर में रखे पिंजरे को सही लोकेशन मिलने पर मंगलवार को लगवाया गया है। क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और खेतों व जंगलों में अकेले न जाएं।

पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
-----------------------------



शरीफनगर और मुड़िया खेड़ा में भी देखा गया तेंदुआ

ठाकुरद्वारा। शरीफनगर मुड़िया खेड़ा में भी तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से चला गया। शरीफ नगर में प्रथमा बैंक के पीछे नई कॉलोनी में सोमवार शाम को लोगों ने तेंदुआ देखा था। लोगों के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। जबकि गांव मुड़ियाखेड़ा में रविवार की शाम को तेंदुआ देखने की सूचना 112 डायल पुलिस को मिली। 112 डायल पुलिस गांव में पहुंची। सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क किया। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले इधर-उधर न जाने की हिदायत दी। पुलिस ने इस बारे में वन विभाग को अवगत कराने की ग्रामीणों को सलाह दी। रेंजर ने कोई सूचना न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed