{"_id":"660f054d4e897737c70a9464","slug":"video-of-bjp-leader-assaulting-a-youth-selling-ice-cream-goes-viral-moradabad-news-c-275-1-smbd1034-109362-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आइसक्रीम की रेहड़ी वाले युवक से मारपीट करते हुए भाजपा नेता का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आइसक्रीम की रेहड़ी वाले युवक से मारपीट करते हुए भाजपा नेता का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बहजोई। आइसक्रीम की रेहड़ी वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए एक स्थानीय भाजपा नेता का वीडियो वायरल हुआ है।वायरल हुए वीडियो में सामने आया कि पहले भाजपा नेता की ओर से रेहड़ी वाले को एक के बाद एक थप्पड़ मारे जा रहे रहे हैं। बाद में रेहड़ी में लात मारी गई है। इसके बाद फिर रेहड़ी वाले को बुरा भला कहते हुए खींचतान करते हुए भाजपा नेता की ओर से थप्पड़ मारा गया है।
इस बीच वीडियो में भाजपा नेता की बोलेरो पास से निकलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। वहीं वीडियो में एक बोलेरो भी मौके से निकलती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में घटनास्थल मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर वेयर हाउस के निकट का है। यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं है।
वहीं इस मामले में प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। दोनों ही पक्षों को बुलाकर घटना की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।