फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video game characters are dominating the mind, 12 year old child hits elder brother with a hammer

जानलेवा गेम की लत: दिमाग पर हावी हो रहे वीडियो गेम के किरदार, 12 साल के बच्चे ने थॉर बन बडे़ भाई को मारा हथौड़ा

Sat, 27 Jan 2024 08:03 AM IST
विमल शर्मा शिवम वर्मा, मुरादाबाद
शिवम वर्मा, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 08:03 AM IST
सार

मोबाइल पर लगातार गेम खेलने की लत बच्चों को हिंसक बना रही है। शहर में लगातार इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। लोग बच्चों को लेकर मनोचिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं। मुरादाबाद में कुछ दिन पहले एक ऐसे ही मामले में छोटे भाई ने बड़े भाई पर हथौड़े से वार कर दिया था। वह एक गेम के किरदार को खुद में देखने लगा था। 

विज्ञापन
Video game characters are dominating the mind, 12 year old child hits elder brother with a hammer
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थॉर...नाम तो आपने सुना ही होगा। हॉलीवुड फिल्मों को महानायक जो कि धरती को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ता है। इसी किरदार में डूबे एक 12 साल के बच्चे ने अपने बड़े भाई की पीठ में हथौड़े से वार कर दिया। गनीमत रही कि मामूली चोट ही लगी और रीढ़ की हड्डी बच गई।

विज्ञापन


माता पिता ने इस घटना के गंभीरता से लिया और बच्चे को मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्चे की काउंसिलिंग करने के बाद उसे डेलिंक्वेंट विहेवियर (आपराधिक व्यवहार) की समस्या बताई है। माता पिता ने डॉक्टर को बताया कि बच्चा लंबे समय से थॉर फिल्म की सीरीज, कार्टून आदि देखता था।
विज्ञापन


वह अपने दोस्तों के साथ गत्ते का हथोड़ा लेकर खेलता था, पार्टियों में भी अपने साथ उस खिलौने को लेकर जाता था। माता-पिता ने बचपना समझकर उसे डांटने की बजाय थॉर कहकर बुलाना शुरू कर दिया। उन्होंने यह कभी नहीं सोचा कि इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का पिछले एक माह से इलाज चल रहा है, अब वह काफी हद तक स्वस्थ है। पढ़ाई में उसका प्रदर्शन भी निखरने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि वीडियो गेम या ज्यादा टीवी देखने के कारण बच्चों में इस तरह के मामले सामने आ रहे थे।

केस-1

कांठ रोड निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी का 11 साल का बेटा वीडियो गेम की लत के कारण झगड़ालू प्रवृत्ति का हो गया। वह अपने दोस्तों के साथ हर समय लड़ाई करता रहता है, स्कूल से उसकी शिकायतें आने लगीं तो माता-पिता ने वीडियो गेम बंद करा दिया। लेकिन वह वीडियो गेम खेलने की जिद करने लगा। बच्चे ने अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा है।

केस-2

सिविल लाइंस निवासी स्पेयर पार्ट्स कारोबारी का 12 साल का बेटा रात में माता-पिता से छिपकर मोबाइल में वीडियो गेम खेलता है। इसके कारण अक्सर दिन भर सोता रहता है। उसे स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है। वीडियो गेम की तरह घर में चीखने लगता है। परेशान होकर पिता ने उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाया। दो हफ्ते से बच्चे की लगातार काउंसिलिंग चल रही है। उसे दूसरे गेम खेलने की सलाह दी गई है।

सुपरहीरो की जीतने की आदत पसंद आने के कारण बच्चे ऐसा करते हैं। हाथ की नस काटने, भाई को हथौड़ा मारने, ऊंचाई से कूदने की कोशिश करने जैसे कई मामले आते हैं। इन बच्चों का इलाज व्यवहार चिकित्सा (विहेवियर थैरेपी) से किया जाता है। दवाओं की जरूरत नहीं है। मोबाइल की लत के कारण ये मामले बढ़े हैं। - डॉ. नीरज गुप्ता, मनोरोग विशेषज्ञ

अगर आपका बच्चा लगातार सुपर हीरो जैसा बनने की बात करता है। दूसरों को चोट पहुंचाता है और इससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे गंभीरता से लें। बच्चों की काउंसिलिंग करें। यदि बच्चा आपकी बात नहीं मानता तो मनोरोग विशेषज्ञ के पास ले जाएं। - डॉ. अनंत राणा, मनोरोग विशेषज्ञ

डॉक्टरों की सलाह

- बच्चे को मोबाइल व वीडियो गेम का सीमित प्रयोग करने दें
- नजर रखें कि आपका बच्चा कौन सा गेम खेलता है
- कार्टून, फिल्म या गेम से उसकी पढ़ाई या व्यवहार प्रभावित हुआ है तो गंभीरता से लें
- बच्चे पर अचानक प्रतिबंध न लगाएं उस समझाने की कोशिश करें
- सकारात्मक किरदारों वाले वीडियो गेम खिला सकते हैं
- धीरे-धीरे गेम की लत खत्म कराएं और बाहर खेलने को कहें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed