{"_id":"673d11c6200e121a250c1774","slug":"victims-family-said-warning-of-migration-is-a-conspiracy-of-mischievous-elements-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-526278-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीड़ित परिवार बोला, पलायन की चेतावनी शरारती तत्वों की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीड़ित परिवार बोला, पलायन की चेतावनी शरारती तत्वों की साजिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के मोहल्ला महबुल्लागंज में दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को मकान बेचने को लेकर पलायन की चेतावनी के मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है। परिवार का आरोप है कि पलायन की चेतावनी शरारती तत्वों की साजिश है। मोहल्ले के कुछ लोग दो साल से कम कीमत में मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं, जबकि मोहल्ले में दूसरे संप्रदाय के लोग भी रहते हैं। करीब छह महीने पहले दूसरे संप्रदाय को मकान भी बेचा गया। तब विरोध करने वाले शांत रहे।
गाैर ग्रेसियस सोसायटी में रहने वाले राहुल गुप्ता का महबुल्लागंज पुश्तैनी मकान है। यहां 22 साल रहने के बाद वह करीब तीन साल पहले गाैर ग्रेसियस साेसायटी में शिफ्ट हो गए। राहुल गुप्ता के मुताबिक उन्हें पैसों की जरूरत है, इसके लिए वह अपनी पुश्तैनी मकान बेचना चाहते हैं। इस संबंध में उनकी दूसरे संप्रदाय के एक व्यक्ति से बातचीत चल रही है। मकान की अच्छी कीमत भी मिल रही है।
इसकी जानकारी होने पर एक नेता ने मोहल्ले के कुछ घरों पर पलायन का नोटिस चस्पा करा दिया। उनका आरोप है कि मोहल्ले में दूसरे संप्रदाय के लोगों का घर है। यही नहीं करीब छह महीने पहले मोहल्ले का एक घर दूसरे समुदाय को बेचा भी गया है। उस वक्त न तो मोहल्लों के लोगों ने पलायन का नोटिस चस्पा किया और न ही इसका विरोध किया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले के नेता उन पर दो साल से दबाव बना रहे हैं कि वह मकान दूसरे संप्रदाय को न बेचें। राहुल गुप्ता ने इसकी शिकायत कटघर थाना पुलिस, एसएसपी, डीएम से पहले की कर चुके हैं। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को भी शिकायतीपत्र भेज चुके हैं। इस मामले में कटघर सीओ का कहना है कि उपचुनाव के बाद प्रकरण की जांच की जाएगी।
-- -- --
दो साल पहले वाॅल पेंटिंग कराकर लिखवा दिया था यह मकान बिकाऊ है
- राहुल गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में उनके घर पर वाॅल पेंटिंग कर शरारती तत्वों ने अपने नाम व मोबाइल नंबर अंकित कर यह मकान केवल हिंदू समाज के लिए बिकाऊ है... लिखवा दिया था। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए परेशान कर रहे हैं। ताकि मकान कम कीमत पर उन्हें बेच दें। इसके लिए मामले को हिंदू-मुस्लिम से जोड़ने लगे हैं।
-- -
नेता जी ने दरवाजे पर लगवाएं हैं पोस्टर
महबुल्लागंज में पिछले एक सप्ताह से घर के दरवाजे पर मैं परिवार समेत पलायन कर रहा हूं के पोस्टर चस्पा कर रखे हैं। इनमें अधिकांश लोगों ने कहा, जब नेताजी कहेंगे तब पलायन करेंगे, यह पोस्टर भी नेताजी ने ही लगवाए हैं।