{"_id":"5eed253b8ebc3e42e72b30c3","slug":"vertual-ihgf-fair-2020-closed-city-news-mbd353055778","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सटाइल वर्चुअल फेयर में 270 करोड़ के कारोबार पर रायशुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सटाइल वर्चुअल फेयर में 270 करोड़ के कारोबार पर रायशुमारी
विज्ञापन
मुरादबाद। आईएचजीएफ टेक्सटाइल वर्चुअल फेयर 270 करोड़ की रायशुमारी के साथ समाप्त हुआ। सुखद यह रहा कि इसमें अस्सी देशों के कारोबारियों ने शिरकत की। इस फेयर की सफलता इसलिए भी बेहद मायने रखती है क्योंकि 13 जुलाई से इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट (आईएचजीएफ) वर्चुअल फेयर लगने जा रहा है। चूंकि इसमें ज्यादा से ज्यादा मुरादाबाद के निर्यातक शामिल होंगे तो उनकी उम्मीदों का आसमान और खुला नजर आने लगा है।
ईपीसीएच चेयरमैन रवि कुमार पासी ने बताया कि इस वर्चुअल फेयर में आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, पेरू, कोलंबिया, ब्राजील, यूएसए, यूके, स्पेन, न्यूजीलैंड, कनाडा, यूएई, टर्की, जापान, इजराइल, जर्मनी फ्रांस आदि अस्सी देशों के 15 सौ से ज्यादा बायर्स, एजेंट, हॉल सेलर्स और रिटेलर्स ने शिरकत की। कुल 270 करोड़ रुपये के कारोबार पर उद्यमियों के बीच रायशुमारी हुई। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर ईपीसीएच आरके वर्मा के मुताबिक होम फर्नीशिंग, फ्लोर कवरिंग और टेक्सटाइल आदि के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म वर्चुअल फेयर के माध्यम से मिला है। इस फेयर में अजय शंकर मेमोरियल अवार्डों का भी वितरण हुआ।
खास बात यह है कि 13 से 18 जुलाई तक इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट (आईएचजीएफ) वर्चुअल फेयर का आयोजन होने जा रहा है जिस पर मुरादाबाद के निर्यातकों को बड़ी उम्मीद है। ऐसे में उनकी निगाह इस टेक्सटाइल फेयर पर भी टिकी थी कि इसका क्या परिणाम होगा। इसका परिणाम शानदार रूप में सामने आने के बाद अब जुलाई केफेयर से उम्मीदे बढ़ गई हैं। चूंकि इसमें भी विश्व भर के विक्रेता, क्रेता, एजेंट आदि शिरकत करेंगे। अहम बात यह है कि इसमें शामिल होने का शुल्क मात्र साढे़ नौ हजार रुपये है। ईपीसीएच इसकी तैयारियों में भी जोरशोर से जुटा है।
विज्ञापन
अच्छे आ रहे हैं परिणाम
इससे पूर्व चार जून को होने वाले इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज वर्चुअल फेयर का परिणाम भी बेहतर रहा था। उस फेयर में 12 सौ विदेशी खरीदारों एवं 500 एजेंटों ने शिरकत की थी। 150 करोड़ से ज्यादा के कारोबार पर चर्चा हुई थी। ऐसे में वर्चुअल फेयर भी बेहतर कारोबार का आधार बन रहे हैं।