फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vehicles were freed by attacking toll plaza employees

Moradabad News: टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर हमला कर फ्री करा दिए वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were freed by attacking toll plaza employees
बिलारी। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा हाई पर स्थित इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार की दोपहर टोल टैक्स देने को लेकर किसान संगठन के पदाधिकारियों और टोल कर्मियों में नोकझोंक हो गई। टोल प्रबंधक ने किसान संगठन पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कर्मचारियों पर हमला कर दिया और वाहन फ्री करा दिए। पुलिस ने पांच नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इब्राहीमपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक एवं हरियाणा के रेवाड़ी निवासी सोनू यादव की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे पांच गाड़ियों में सवार कुछ लोग इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे। सभी गाड़ियों पर किसान संगठन का नाम लिखा था। गाड़ियों से उतरे लोगों में संभल जिले के थाना गुन्नौर थाना क्षेत्र नगलिया मझरा कोहेरा गांव निवासी कुंवरपाल सिंह यादव स्वयं को किसान यूनियन महात्मा टिकैट संगठन का जिलाध्यक्ष बता रहा था।
विज्ञापन

उसके साथ रविंद्र कुमार निवासी सैमला गुन्नौर, नजमे आलम निवासी लौहामई थाना जुनावई, स्योराज सिंह निवासी मुरेना थाना धनारी, वीरेश कुमार निवासी भोजराजपुर थाना बबराला जिला संभल के अलावा 15 अज्ञात साथी भी लाठी-डंडों से लेस होकर आए थे। टोल प्रबंधक के अनुसार गाड़ियों से उतरे लोगों ने टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर मौजूद सुपरवाइजर विपिन, उर्मिला व श्वेता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर आने वाले अनेक वाहन बिना टोल टैक्स दिए बिना ही टोल प्लाजा से निकल गए। राजस्व की हानि हुई। टोल प्रबंधक का आरोप है कि शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तब आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी और कहने लगे कि हमें अपने संगठन के लिए इस टोल से प्रति माह 50 हजार रुपये चाहिए।
दोनों महिला सुपरवाइजर उर्मिला और श्वेता को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया सुपरवाइजर विपिन से मोबाइल और 26 हजार रुपये की नकदी भी छीन लिए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




किसान संगठन के पदाधिकारी पहुंचे थाने

बिलारी। टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर कर्मियों और संगठन पदाधिकारियों से विवाद होने की जानकारी संगठन के कई पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जसपाल फौजी ने स्वयं को संगठन का मुरादाबाद मंडलाध्यक्ष, सुशील चौधरी ने मुरादाबाद जिलाध्यक्ष, ज्ञानपाल सिंह यादव ने रामपुर जिलाध्यक्ष, अंकुर चौधरी ने अमरोहा जिलाध्यक्ष, विक्की चौधरी ने मुरादाबाद जिला प्रवक्ता और बॉबी प्रजापति ने जिला उपाध्यक्ष बताया। पदाधिकारियों ने सीओ बिलारी और थाना प्रभारी बिलारी से मिलकर अपने संगठन के पदाधिकारियों का पक्ष रखा। मंडलाध्यक्ष जसपाल फौजी ने बताया कि इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर नियम विरुद्ध कार्य नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed