फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vehicles halted for half an hour after a leopard was spotted on the Thakurdwara-Moradabad highway.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर तेंदुआ देखकर आधे घंटे रुके वाहन

Sat, 22 Aug 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Vehicles halted for half an hour after a leopard was spotted on the Thakurdwara-Moradabad highway.
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर सड़क पर तेंदुआ आ जाने से आधे घंटे तक ट्रैफिक रुक रहा। बाद में तेंदुए के गन्ने के खेत में चले जाने पर ट्रैफिक सुचारू हो सका। गांव गोपीवाला निवासी धर्मेंद्र सिंह चौहान शुक्रवार को सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से अखबार का वितरण करने जा रहे थे। तभी उन्हें रघुनाथपुर उर्फ चमरपुरा के बस स्टैंड के सामने सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखकर उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और वीडियो बनाने का प्रयास किया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके वहां पहुंचने से पहले ही तेंदुए के कारण ट्रैफिक रुका हुआ था। लोग काफी दूर खड़े थे। मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे तभी तेंदुआ वहां से जंगल में गन्ने के खेत में चला गया। इस पर सड़क पर खड़े लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रैफिक से चालू हो सका। करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। धर्मेंद्र सिंह ने अपने मोबाइल से तेंदुए के सड़क के पास कच्चे में पंजों के निशान की फोटो खींच लिए। निशानों को वन विभाग को भेजा गया। वन विभाग के रेंजर ने पंजों के निशान की जांच का आश्वासन दिया। उधर शुक्रवार को देर शाम वन विभाग की टीम ने तेंदुए से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ड्रोन की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों को तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्हें अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed