फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   vehicals entry ban in festival time in market

कल सुबह नौ बजे से तीन दिन बाजारों में वाहनों की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
vehicals entry ban in festival time in market
मुरादाबाद के चौमुखा पुल से अमरोहा गेट तक मंगल बाजार को लेकर लगा जाम। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। धनतेरस से लेकर भैयादूज शहर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगी। संदिग्ध लोगों पर निगरानी के लिए सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा यातायात पुलिस ने भी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र और बाजारों में चौपहिया और दुपहिया समेत सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बारह नवंबर को सुबह नौ बजे से लेकर चौदह नवंबर की रात 12 बजे तक किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहों पर यातायात पुलिस के अलावा संबंधित थानों की फोर्स भी तैनात की जाएगी। एसपी यातायात अशोक सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में दुपहिया, स्कूटर, सीएनजी ई रिक्शा, ऑटो पूरी से प्रतिबंधित रहेंगे। कुछ रास्तों को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है इस यातायात व्यवस्था का है ब्लू प्रिंट
- गुरहट्टी चौराहे से टाउन हाल, मंडी चौक की ओर सीएनजी, मोटर साइकिल, स्कूटर एवं ई रिक्शा एवं रिक्शा का संचालन बंद रहेगा
- चौमुखा पुल से अमरोहा गेट, बर्तन बाजार, मंडी चौक, संभली गेट की तरफ नहीं जाएंगे। जबकि मंडी चौक, संभली गेट, भट्ठी स्ट्रीट, असालतपुरा, कटरानाज होकर बुध बाजार जा सकेंगे।
विज्ञापन

- मंडी चौक से एस कुमार चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन मोटर साइकिल, स्कूटर, गोकुलदास डिग्री कालेज के पास गुजराती मोहल्ला से पानदरीबा होकर मंडी चौक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एस कुमार चौराहे की ओर आने वाला वाहन गोकुलदास डिग्री कालेज से पानदरीबा से मंडी चौक की ओर जाएगा
- तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की ओर जाने वाले बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा नहीं जाएंगे। परंतु चौमुखा पुल से तहसील स्कूल की ओर जाएंगे।
- संभली गेट से मंडी चौक की तरफ स्कूटर बाइक और ई रिक्शा नहीं जाएंगे। परंतु इंदिरा चौक चौराहा, गलशहीद बर्फखाना चौराहा से थाना गलशहीद के सामने से संभली गेट की ओर जाएंगे।

- कटरानाज से बुधबाजार के बीच केवल पैदल ही प्रवेश कर सकेंगे। कटरा नाज से चौमुखा पुल के बीच किसी भी तरह का यातायात नहीं चलेगा।
- इंपीरियल तिराहे से बुधबाजार की ओर चौपहिया और दुपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। परंतु बुधबाजार से इंपीरियल तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन चलेंगे।
- ताड़ीखाना चौराहे से बुधबाजार की ओर कोई भी वाहन प्रवेश नहीं होगा। परंतु बुधबाजार से ताड़ीखाना की ओर वाहन चलेंगे।
- असालतपुरा चौराहे से सब्जी मंडी कटरानाज होकर केवल पैदल ही बुधबाजार चौराहे की ओर जा सकेंगे
- किसी भी स्थिति में कार बुग्गी, ऑटो, ई रिक्शा एवं अन्य प्रकार के वाहन गुरहट्ठी चौराहे से चौमुखा पुल, अमरोहा गेट, मंडी चौक, एवं तहसील स्कूल से चौमुखा पुल नहीं जाने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed